Republic Day 2021: जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस का शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित मनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध के सख्त प्रबंध किए है। सुरक्षा प्रबंध से पूर्व मौलाना आजाद स्टेडियम में आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सेना के जवानों के एक दस्ते ने प्रस्तुति भी दी। प्रशासन ने स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के पुलिस ने सभी तैयारियां कर ली है। घाटी में जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। Jammu Kashmir Police के DSP ने बताया कि, "हम यहां रोज बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और Republic Day को लेकर हमारी टीम अलर्ट है।
वहीं राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज (25 जनवरी) को सचिवालय में तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराकर सीएम ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद है कि इस साल कोरोना वायरस से सबको छुटकारा मिलेगा। सीएम केजरीवाल ने कहा, 'लोगों की नौकरियां गईं। टैक्स कलेक्शन न होने से सरकार के समक्ष भी मुश्किल आन पड़ी थी। हमलोग इस उहापोह में थे कि अपने कर्मचारियों वेतन कैसे देंगे।' उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि दुनिया में सबसे पहले होम आइसोलेशन की शुरुआत दिल्ली में की गई। अभी तक 3 लाख से ज़्यादा मरीज़ों का इलाज होम आइसोलेशन में हो चुका है। दिल्ली ने जब से होम आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू की तब से देश और दुनिया ने दिल्ली से सीखकर होम आइसोलेशन को अपनाया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…