Toolkit Case: किसान आंदोलन से जुड़ा टूलकिट केस अब एक के बाद कड़ियां जोड़ती जा रही है। इस मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैँ। टूलकिट केस में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को हुए किसान आंदोलन में खालिस्तान साजिश की खोज में जुट गई है। इसी मामले में पहली गिरफ्तारी 21 साल की छात्रा दिशा रवि की हुई है। दिशा 5 दिन के पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच ने दिशा को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस साजिश में दिशा के अलावा और भी की लोग शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिशा की री के बाद अब तक इसमें दो और नाम निकिता और शांतनु आए थे, लेकिन सोमवार को इसमें एक ओर नाम सामने आया है। ये तीसर नाम पीटर फेड्रिक का है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गूगल एक लेटर भेजा था। गूगल ने दिल्ली पुलिस की ओर से भेजे गए सवालों के जवाब दे दिए हैं। दिशा रवि ने जो टूलकिट एडिट था उसमें पीटर फेड्रिक को भी टैग किया था। इसके आलाव ये भी कहा गया है ये लोग लोग खालिस्तानी भजन सिंह भिंडर के संपर्क में थे।
अब पुलिस दिशा के करीबियों पर शिकंजा कसने को तैयार है। दिशा के गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस निकिता जैकब और शांतनु की तलाश में जुटी गई है। और आज इन दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम 11 फरवरी को निकिता जैकब के घर उनके मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चेक करने कि लिए गई थी। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर भी करवाया था। उसमें लिखा था कि इस मामले की जांच में वह शामिल होंगी। लेकिन, अब वह फरार हैं।
टूलकिट क्या होता है? (What is a toolkit?)
टूलकिट को एक तरह का डिजिटल हथियार कहा जा सकता है। टूलकिट का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। पहली बार इसके बारे में तब पता चला था जब अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन शुरू हुआ था। टूलकिट के जरीए किसी भी आंदोलन को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों जोड़ा जाता है।
किसी भी आंदोलन के विरोध में पुलिस अगर कोई एक्शन लेती है तो क्या करना चाहिए, ये भी बताया जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करते समय किन बातों का ध्यान रखना है इसके बारे में भी बताया जाता है। प्रदर्शन के दौरान अगर कोई परेशानी हो तो क्या करें और किससे संपर्क करें। इसकी भी जानकारी दी जाती है।