Tractor Rally Violence : गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने अब एक्शन लिया है। किसानों की ट्रैक्टर परेड दौरान हुई हिंसा पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में 22 FIR दर्ज की हैं। तोड़फोड़ और पुलिसकर्मी की पिस्टल लूट जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हिंसा में लगभग 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली में सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई है। इस हिंसा के दौरान एक किसान की भी मौत हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद किया गया है। इसके अलावा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार भी बंद हैं। दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार, बाकी सभी सभी स्टेशन खुले हुए हैं।
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर आज करीब 40 किसान संगठनों के प्रमुख किसान नेता की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में आगे कि रणनीति पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली हिंसा पर 40 किसान नेताओं के नाम एफआईआर दर्ज की गई है। इन एफआईआर में योगेंद्र यादव का भी नाम भी शामिल है। वहीं इस घटना पर योगेंद्र यादव का कहना है कि, मंगलवार को लालकिले पर तिरंगे का अपमान हुआ है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ने देश के हर नागरिक को शर्मसार किया है। जो लोग तिरंगे के अपमान के दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने बताया कि किसानों ने चार मार्गों पर शांतिपूर्ण परेड निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों ने निर्धारित रास्तों पर जाने के बदले मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब किसानों को रोकने की कोशिश की तो किसानों ने सभी अवरोधकों को तोड़ दिया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…