Tractor Rally Violence : गणतंत्र दिवस के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा और उपद्रव को लेकर अब दिल्ली पुलिस ऐक्शन में नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 22 FIR दर्ज की हैं। इसमें 37 किसान नेताओं के नाम हैं। वहीं करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रव के दौरान लाल किला का मंजर बेहद खौफनाक और दहशत से भर देने वाला था। लाठी डंडों और तलवारों से लैस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने लाल किला पर कब्जा कर लिया
इस हिंसा में कई पुलिसकर्मीयों भी घायल हो गए। वहीं महिला कांस्टेबल रितु होश ने पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि, उस दिन मैं अपने साथियों के साथ लाल किले पर ड्यूटी के लिए तैनात थी। इसी क्रम में कई उग्र लोग ट्रैक्टर लिए हुए हिंसा फैलाते हुए लाल किले के परिसर के पास आ गए। इसके बाद जो नजारा था वह काफी हैरान करने वाला था। सभी के हाथ में तलवार, लाठी, पत्थर के साथ कई अन्य चीजे थीं। हिंसक भीड़ हमारी तरफ बढ़ी उसी दौरान भागने के क्रम में एक ग्रिल मेरी पैर पर गिर पड़ा। इसी ग्रिल से मेरी एक सहकर्मी के रिब्स को काफी चोट लगी। इस तेज चोट के कारण हमें काफी ज्यादा दर्द होने लगा। हम चल नहीं पा रहे थे। लोग हमारे ऊपर से ही निकल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि किसानों ने चार मार्गों पर शांतिपूर्ण परेड निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों ने निर्धारित रास्तों पर जाने के बदले मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब किसानों को रोकने की कोशिश की तो किसानों ने सभी अवरोधकों को तोड़ दिया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…