Trump Impeachment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग (Impeachment against Trump) चलाने का प्रस्ताव काफी बहस के बाद प्रतिनिधि सभा में पास हो गया है। इसके बाद ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिसपर दूसरी बार ये Impeachment चलेगा। ट्रंप पर देश के विरोध में विद्रोह भड़काने का आरोप लगा है। 10 रिपब्लिकन सांसदों ने महाभियोग के पक्ष में वोट किया है। 19 जनवरी को सीनेट में ये प्रस्ताव लाया जाएगा। दरअसल ट्रंप के समर्थकों के ओर से Capitol Hills Violence में जबरन घुसने और हिंसा के लिए ट्रंप के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया गया है।
एडम किंजिंगर (इलिनोइस)
लिज चेनी (व्योमिंग)
जॉन काटको (न्यूयॉर्क)
फ्रेड अप्टन (मिशिगन)
डैन न्यूहाउस (वॉशिंगटन)
जेमी हेरेरा बेउटलर (वॉशिंगटन)
एंथोनी गोंजालेज (ओहियो)
पीटर मीजर (मिशिगन)
टॉम राइस (साउथ कैलिफोर्निया)
डेविड वलदो (कैलिफोर्निया)
बता दें कि कैपिटोल हिल्स पर हुए हमले के बाद सभी सोशल मीडिया द्वारा ट्रंप पर प्रतिबंधित लगा दिया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पहले कभी इतने खतरे में नहीं थी। मुझे 25वें संशोधन से जरा सा भी खतरा नहीं है, लेकिन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और उनके प्रशासन के लिए यह आगे खतरा जरूर बन सकता है।'' ट्रंप आगे कहा, ‘‘देश के इतिहास में जानबूझकर किसी (ट्रंप) को परेशान करने के सबसे निंदनीय कृत्य को आगे बढ़ाते हुए महाभियोग का इस्तेमाल किया जा रहा है और इससे काफी गुस्से एवं विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका दर्द इतना अधिक है कि कुछ लोग इसे समझ भी नहीं सकते, जो कि खासकर इस नाजुक समय में अमेरिका के लिए बेहद खतरनाक है।''