UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से फूट देखने को मिला है। दरअसल, Samajwadi Party के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को भाजपा ने टिकट दे दी है। इससे भाजपा ने बड़ी चाल चल दी है या फिर ऐसा कह सकते हैं कि BJP ने SP को बड़ा झटका दिया है। कुनबे में दरार चल रही दरार का फायदा अब भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उठाना चाह रही है। मुलायम सिंह की भतीजी को टिकट मिलने के बाद सियासी चर्चा गरम हो गई है।
बता दें कि मैनपुरी में 30 जिला पंचायत वार्डों के लिए सदस्य पद का चुनाव होना है। भाजपा राज्य के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट कल ही जारी कर दी थी। BJP ने मुलायम सिंह की भतीजी संध्या यादव को वार्ड नंबर 18 घिरोर तृतीय से अपना प्रत्याशी के रूप में चुना है। सपा के गढ़ में BJP ने मुलायम की भतीजी को टिकट देकर फूट डाल दी है। इसके पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में फूट पड़ी थी। उस समय उसका असर परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी पड़ा था। बाद में इसका नतीजा ये रहा कि धीरे-धीरे परिवार के सदस्य और रिश्तेदार धीरे-धीरे अलग हो गए।
2016 में संध्या यादव सपा से अध्यक्ष बनी थीं। लेकिन एक विधायक के कहने पर 2017 में उनपर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उस समय भाजपा ने संध्या यादव की मदद की जिससे वह अपनी कुर्सी बचा ले गईं। तब से ही संध्या यादव की भाजपा से करीबियां बढ़ती गईं। BJP के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि संध्या यादव के पति ने BJP कि काफी मदद की है। इसी वजह से उन्हें और उनके पति को सपा से पिछले 3 वर्षों से कोई लेना-देना नहीं है। अनुदेश यादव संध्या के पति भाजपा में पहले से ही शामिल थे और अब उनकी पत्नी संध्या यादव भाजपा में ही हैं और अब उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
UP Panchayat Chunav 2021: यूपी के पंचायत चुनाव पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
WB Assembly Election 2021 : राहुल गांधी का आज बंगाल दौरा, दो रैलियों को करेंगे संबोधित – Watch Video
Unnao Panchayat Election: रेप केस में सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को मिला BJP से टिकट
Delhi Curfew Update: दिल्ली में एक सप्ताह तक लगा कर्फ्यू, आज रात से अगले सोमवार के सुबह 5 बजे तक
CBSE 12th Board Chemistry Exam 2021: Important Topics, Preparation Tips & Strategy