Weather Update Delhi-NCR, UP : देश के कई राज्यों में मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में इस बदलाव के देखने का अनुमान जताया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर एक बार मौसम बदल रहा है। इसी वजह से यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिन बारिश से ठंड बढ़ गई है।
आज की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। इस कोहरे की वजह से विजिबलिटी भी कम दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम ठंड कम होती जा रहा है। आज सुबह ठंड बेहद कम रही, जहां दिल्ली में ठंड कम हो रही है तो वहीं कोहरे ने लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं आचानक से बढ़े तापमान से फरवरी महीने में कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंड छोड़कर दिन अब गर्म होने लगे हैं। दिन में अब गर्म कपड़ों की कतई जरूरत नहीं रह गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 52 से 100 फीसद रहा। इसी कारण दिल्ली के कई इलाकों में सुबह कोहरा दर्ज किया गया। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही जानकारी दी थी कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।
वहीं लुधियाना धुंध के आगोश में रहा। लुधियाना में आज 11 बजे तक धुंध छाई रही। लुधियाना में फिर एक बार ठिठुरन बढ़ गई। आज सुबह पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…
Weather Update : फिर मौसम की बदली चाल, Delhi में अभी से टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड – Watch Video
Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और इन राज्यों में बारिश के आसार – Watch Video
Weather Update: Delhi-NCR में घना कोहरा, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी – Watch Video
दिल्ली-NCR में घना कोहरा, UP, Bihar, Haryana समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ सकती है ठंड- Watch Video
Weather Update Delhi-NCR : कोहरे की चपेट में दिल्ली, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी – Watch Video
Delhi-NCR में मौसम खुशनुमा हो गया है, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर अब भी जारी- Watch Video