Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी गर्मी बढ़ रही है, तो कभी मौसम सुहाना हो रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मार्च में दिल्ली में लू चली। जिसकी वजह से दिल्ली में होली के दिन 29 मार्च को Maximum temperature 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। ये 76 वर्षों में मार्च में सबसे ज्यादा है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। राजधानी दिल्ली में 29 मार्च 1973 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था, जो मार्च में तीसरा सबसे गर्म दिन था।
वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में अगले 2 दिन तेज हवा चलाने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी और दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 अप्रैल के मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में स्थित अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले कुछ दिन तक गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना भी है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…