Weight Loss Tips: 30 साल के होने के बाद किसी भी इंसान का जीवन का अहम हिस्सा होता है। इस उम्र में परिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। लेकिन इस सबके साथ ही आपका शरीर अस्वस्थ भी रहने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे इसको कम किया जा सकता है।
30 की उम्र के बाद वजन बढ़ने की समस्या होती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में Busy होने की वजह से स्वस्थ भोजन और exercise के लिए पर्याप्त समय ही नहीं मिल पाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विषेश ध्यान रखें और खुद को फिट रख पाएं।
30 साल के बाद फिट रहने के लिए तैलीय भोजन, मिठाई, घी, मक्खन और अन्य खाने की चीजें जिससे आपका फैट बढ़े इसका सेवन कम कर दें। चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स की मात्रा भी कम करें। इसकी बजाय आप पानी भरपूर मात्रा में पीएं। रात में बहुत अधिक भोजन न करें, क्योंकि सोते समय सबसे कम कैलोरी ही लेनी चाहिए।
इस उम्र में सही भोजन करना बेहद जरुरी होता है। विशेषज्ञों की मानें तो जो नियमित रूप से संतुलित आहार लेते हैं वे अपनी उम्र से कम दिखते हैं और वो फिट रहते हैं। इसी वजह से आपको अपने आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन व मिनरल की सही मात्रा जरूर लेनी चाहिए। साथ ही फलों व सब्जियों की मात्रा भी बढ़ाएं।
आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। ऐसा न करने से आप कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- थकान, तनाव, कमजोरी, डायबिटीज, मोटापा आदि। इसलिए स्वस्थ रहना है तो भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। एक व्यक्ति को कम से कम 6-7 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
IN PICS Shweta Tiwari bold look, gives glamorous in her new photoshoot. See photos
Intermittent Fasting: वजन घटाने के लिए कैसे करें- Watch Video
Best Foods For Weight Loss: तेजी से Weight Loss के लिए ये हैं कुछ बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन- Watch Video
Belly Fat Cutter Juice: इन एक गिलास जूस से पेट के फैट को करें कम- Watch Video
Asanas for Thyroid Disorders: योगासन थायरॉयड की समस्या से दिलाएंगे छुटकारा : Watch Video
Desi Ghee Benefits : कमजोरी दूर करने के लिए इस तरह खाएं Desi Ghee – Watch Video