Underwater Drone - Sea Wing Glider: चीन को लेकर हाल ही में कई मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया गया है कि, चीन ने हिंद महासागर में पानी के अंदर ड्रोन का एक बेड़ा तैनात किया है। जिसकी मदद से चीन दूसरे देशों की खूफिया जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। इस ड्रोन का नाम सी विंग ग्लाइडर बताया जा रहा है। रक्षा विश्लेषक HI सटन ने इस खबर का दावा किया है। सी विंग ग्लाइडर को लगभग एक साल पहले हिंद महासागर में तैनात किया गया था।
फोर्ब्स मैगजीन में लिखे रक्षा विशेषज्ञ एच आई सटन के अनुसार, सी विंग ग्लाइडर काफी संख्या में तैनात किए गए हैं। ये सभी अनक्रूड अंडरवाटर व्हीकल है। चीन ने पिछले साल फरवरी महीने में 3400 से ज्यादा ऑब्जरवेशन प्राप्त हुए थे। चीन अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में इन ड्रोन्स को समुद्र में उतारा रहा है। अमेरिका की नौसेना ने इस पर अपनी नजरे बनाए हुए हैं। वहीं एक सवाल ये भी उठता है कि समुद्री विंग ग्लाइडर है क्या? ये ड्रोन किस तरह से काम करता है। इस Video में आपको समुद्री विंग ग्लाइडर से जड़ी हर जानकारी देने वाले हैं।
चीन ने इन अंडरवाटर ड्रोन को विंग ग्लाइडर का नाम दिया है। ये ड्रोन का नौसेना के खुफिया उद्देश्यों के लिए अवलोकन करते हैं। फिलहाल, इन अंडरवाटर ड्रोन को हिंद महासागर में देखा गया है। इन ड्रोन का काम नौसेना के लिए खुफिया जानकारी जुटाना है। अंडरवाटर ड्रोन विंग ग्लाइडर को चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोलॉजी ने बनाया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए य Video…